Headlines

दोहरे हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला , कुलदीप साहू, सीके चौधरी और रिंकू सिंह को फांसी की सजा, आर्यन को आजीवन कारावास…..

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर। जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में सूरजपुर अदालत ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी कुलदीप साहू, चन्द्रकान्त चौधरी उर्फ सीके चौधरी और फुल सिंह उर्फ रिंकू सिंह को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। वहीं आरोपी आर्यन उर्फ गोल्डी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

अदालत के इस फैसले को बहुचर्चित मामले में महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय माना जा रहा है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया है।


गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2024 की रात हेड कांस्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद पूरे सूरजपुर जिले में भारी आक्रोश और कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी।

पुलिस जांच अधिकारी विमलेश दुबे के नेतृत्व में मामले की गहन विवेचना की गई और कुल छह आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था। विचारण के दौरान साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने पूर्व में दो आरोपियों — सूरज साहू और निलकेश्वर साहू को दोषमुक्त कर दिया था।

अदालत की सख्त टिप्पणी :-

सजा सुनाए जाने के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाया। पूर्व में सामने आए आरोपियों के संवेदनहीन आचरण और मुस्कुराते हुए वीडियो पर अदालत ने सख्त ऐतराज जताया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे आचरण से समाज में गलत संदेश जाता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

अदालत ने इस नृशंस अपराध को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ (रेअरेस्ट ऑफ रेयर) श्रेणी का मानते हुए तीन प्रमुख दोषियों को मृत्युदंड की सजा से दंडित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top