Headlines

शराब के नशे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर किया वार, मौके पर ही मौत…

 

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, सुबह खुद पड़ोसियों को दी हत्या की जानकारी; आरोपी पति गिरफ्तार…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलसरा में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। शराब के नशे में हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तेलसरा निवासी जयकरण लोहार और उसकी पत्नी उर्मिला के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीती रात भी जयकरण शराब के नशे में था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर जयकरण ने पास में रखी कुल्हाड़ी (टांगी) से पत्नी उर्मिला की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रातभर घर में ही रहा और सुबह खुद पड़ोसियों के पास पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति जयकरण लोहार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top