Headlines

बड़सरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र से किसानों को बड़ी राहत…..

 

4 से 5 घंटे में धान बेचकर घर लौट रहे किसान, परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत……

CG Samachar24.in

सूरजपुर / भैयाथान। बड़सरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से बड़सरा और करौंदामुड़ा गांव के किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक नहीं जाना पड़ रहा है। गांव के नजदीक ही धान खरीदी की सुविधा मिलने से किसानों का परिवहन खर्च बच रहा है। वहीं, महज 4 से 5 घंटे में धान बेचकर किसान घर लौट रहे हैं। दशकों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।

अब तक 39 किसानों ने बेचा 1,340 क्विंटल धान :-

नवीन उपार्जन केंद्र में अब तक 39 किसान कुल 1,340 क्विंटल धान बेच चुके हैं। पहले किसानों को लंबी दूरी तय करने के साथ ही दूसरे केंद्रों में भीड़ का सामना करना पड़ता था। स्थानीय स्तर पर खरीदी की सुविधा मिलने से अब किसानों के समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

किसानों ने बताया, कम समय में हो रही धान की बिक्री :-

करौंदामुड़ा निवासी किसान शोहरत अली ने बताया कि कर्मचारियों के सहयोग से उनका धान कम समय में बिक गया। इससे उन्हें घर के अन्य जरूरी कामों के लिए भी समय मिल रहा है।

किसान फुलसाय ने बताया कि वे 40 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे थे, जिसकी बिक्री महज चार घंटे में हो गई। किसान रामबोध पांडेय ने कहा कि नया केंद्र खुलने से परिवहन खर्च और समय दोनों की बचत हो रही है।

वहीं, किसान मनमोहन गुप्ता ने बताया कि वे 70 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को दूसरे केंद्रों की भीड़ से भी राहत मिली है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू का जताया आभार :-

किसान मनमोहन गुप्ता ने किसानों के हित में की जा रही सकारात्मक पहल के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बड़सरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से बड़सरा और करौंदामुड़ा के किसानों को अब धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि दशकों से चली आ रही मांग पूरी होने के साथ ही किसानों को समय, श्रम और परिवहन खर्च में राहत मिल रही है। किसानों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह आगे भी किसानों के हित में सकारात्मक पहल होती रहे और उन्हें सुविधाएं मिलती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top