रायपुर /सूरजपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून के फिर सक्रिय होने और कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 26 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव के साथ आवागमन प्रभावित हुआ है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों और आम नागरिकों से सतर्क रहने, बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों के पास नहीं जाने देने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।