लंबे समय से फरार आरोपी पवन कुमार गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर….
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर। वन्यजीव अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई में वन विभाग को एक और सफलता मिली है। बाघ की खाल एवं पैंगोलिन शल्क तस्करी से जुड़े वन अपराध क्रमांक 809/24 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पवन कुमार पिता रामदास, निवासी खेड़ा, थाना चांदनी-बिहारपुर, तहसील ओडगी, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वनमंडलाधिकारी सूरजपुर के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपी को विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वन अपराध प्रकरण से जुड़ा है मामला : –
यह मामला 28 जुलाई 2026 को दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक 809/24 से संबंधित है। प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर लंबे समय से फरार आरोपी पवन कुमार तक पुलिस/वन विभाग की टीम पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया।
इनकी रही प्रमुख भूमिका :-
पूरी कार्रवाई में उमेश कुमार वस्त्रकार, वनपरिक्षेत्र अधिकारी सूरजपुर, रवि कुमार राजवाड़े, महेन्द्र प्रसाद, सत्यप्रकाश राजवाड़े एवं राजाराम यादव की प्रमुख भूमिका रही।
वन विभाग के अनुसार वन्यजीव तस्करी से जुड़े इस प्रकरण में एक और आरोपी की गिरफ्तारी से जांच को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। मामले में विवेचना एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।