मानवाधिकारों की आवाज को मजबूत करने रमाशंकर यादव को सूरजपुर जिले में मिली बड़ी जिम्मेदारी……

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने बनाया जिलाध्यक्ष, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून के प्रति जागरूकता को देंगे प्राथमिकता….

CG Samachar24.in

संपादकीय रिपोर्ट / दीपक गुप्ता…..✍️

रायपुर/सूरजपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा लोगों को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय तथा कानून की जानकारी उपलब्ध कराने और समाज में होने वाले अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों में टीम गठित की जा रही है।

इसी कड़ी में रमाशंकर यादव को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन का सूरजपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके कुशल नेतृत्व, सामाजिक सक्रियता और मानव समाज के प्रति सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद रमाशंकर यादव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा जरूरतमंद लोगों तक उनके अधिकारों और शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षा, नशामुक्ति, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून संबंधी जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

रमाशंकर यादव ने कहा कि वे मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए संगठन के माध्यम से लोगों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही जल्द ही पूरे सूरजपुर जिले में संगठन की टीम का विस्तार कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी केवल पद नहीं बल्कि समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी का अवसर है। वे पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे।

प्रदेश भर से मिल रही बधाइयां :-

रमाशंकर यादव के सूरजपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने की जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया।

बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह, क्षत्रिय सिंह, जाहर सिंह तोमर, कैलाश यादव, धन्नू यादव, राजेंद्र सिंह क्षत्रीय, गजेंद्र सिंह यादव, अधिवक्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।

इसके अलावा कपूर यादव, निल सिंह तोमर, मयंक गुप्ता, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, संजय कुमार, कुंदन सिंह सहित प्रदेशभर के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि रमाशंकर यादव अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और समाज के जरूरतमंद वर्ग तक संगठन की गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने सभी शुभचिंतकों एवं बधाई देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने तथा मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top