सूरजपुर/भैयाथान। ग्राम पंचायत बड़सरा में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए 2.00 एकड़ भूमि आवंटित किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसके लिए ग्राम बड़सरा, प.ह.नं. 04, तहसील भैयाथान स्थित शासकीय आबादी मद में दर्ज खसरा नंबर 1314, रकबा 1.43 हेक्टेयर भूमि को आवंटित किए जाने का प्रस्ताव है।
ग्राम पंचायत बड़सरा की ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव क्रमांक 11, दिनांक 24 जून 2026 को सर्वसम्मति से उक्त भूमि को विद्युत उपकेंद्र स्थापना के प्रयोजन से आवंटित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन एवं संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर भूमि आवंटन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
मामला वर्तमान में तहसील न्यायालय भैयाथान में विचाराधीन है। तहसीलदार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उक्त भूमि के आवंटन के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति या दावा हो तो वह 22 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे तहसील न्यायालय भैयाथान में स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।