पिता की डांट से नाराज 17 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में पसरा मातम….

रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कौशलपुर भैंसामुड़ा की घटना, पुलिस जांच में जुटी…..

CG Samachar24.in

संचालक – दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कौशलपुर भैंसामुड़ा में 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका कुमारी यशवती, पिता आलोक सिंह, 17 सितंबर को अपनी सहेलियों के साथ गांव में घूमने गई थी। शाम करीब 7 बजे जब वह घर लौटी तो देर से आने और पढ़ाई को लेकर पिता ने उसे डांट लगाई। इसके बाद किशोरी नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।

बताया गया कि कुछ समय बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं गांव में भी इस घटना को लेकर लोगों में दुख व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top