प्रतिदिन सुबह-शाम दो-दो घंटे होगा वेद पारायण, आज शाम 6 बजे होगा शुभारंभ……
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर। जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजा के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। ग्राम बंजा निवासी पंडित प्रियांशु तिवारी, पिता संतोष तिवारी, को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा सूरजपुर स्थित श्री शिव परशुराम मंदिर में वेद पारायण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंडित प्रियांशु तिवारी अब श्री शिव परशुराम मंदिर में प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल दो-दो घंटे वेद पारायण करेंगे। उनके द्वारा किए जाने वाले वैदिक मंत्रोच्चार एवं वेद पाठ से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय होगा।
आज शाम 6 :00 बजे से हुआ वेद पारायण का शुभारंभ :-
श्री शिव परशुराम मंदिर में वेद पारायण कार्यक्रम का शुभारंभ आज बुधवार, 16 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति में वैदिक परंपरा के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ग्राम बंजा में खुशी का माहौल :-
ग्राम बंजा के निवासी पंडित प्रियांशु तिवारी को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे ग्राम बंजा के लिए गौरव का क्षण बताते हुए पंडित प्रियांशु तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके नियमित वेद पारायण से मंदिर में धार्मिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और श्रद्धालुओं को वैदिक परंपरा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील :-
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं भक्तजनों से आज शाम 6:00 बजे श्री शिव परशुराम मंदिर पहुंचकर वेद पारायण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि ग्राम बंजा के लिए गौरव का यह अवसर न केवल पंडित प्रियांशु तिवारी की उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र की वैदिक एवं धार्मिक परंपराओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है।