Headlines

बड़सरा में पहली बार विराजीं मां दुर्गा, दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु…..

 

भव्य पंडाल में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा, पूरे गांव में भक्तिमय माहौल….

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर/भैयाथान। विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम बड़सरा में पहली बार सार्वजनिक दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और ग्रामीण उत्साह एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

युवाओं की मेहनत, बुजुर्गों का मार्गदर्शन और महिलाओं की सहभागिता सराहनीय :-

आयोजन समिति के सुनील साहू ने बताया कि ग्राम बड़सरा में पहली बार सार्वजनिक दुर्गा पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के नवयुवकों ने शारीरिक श्रम और सक्रिय भागीदारी निभाई है, वहीं बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी लगातार मिल रहा है। माताओं-बहनों की पूजा-अर्चना और दर्शन में सहभागिता से आयोजन की भव्यता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक आयोजन सफल हो रहा है। पहली बार सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह है। पूरा गांव माता रानी की भक्ति में लीन है और श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top