Headlines

महिला की मौत के बाद भड़का आक्रोश, तहसीलदार-SDOP और TI को बंधक बनाने की खबर….

ट्रैक्टर और क्रेशर में आगजनी, प्रदर्शनकारियों के पथराव से तनावपूर्ण हुए हालात……

संचालक — दीपक गुप्ता…✍️

CG Samachar24.in

सूरजपुर/बिहारपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुबेरपुर में सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और आगजनी तथा पथराव की घटनाएं सामने आने लगीं।
घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है ।

महिला की मौत के बाद उग्र हुआ प्रदर्शन :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीण जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सड़क पर प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने लगी। इसी बीच एक ट्रैक्टर और पाठक क्रेशर में आग लगाए जाने की सूचना सामने आई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तहसीलदार, SDOP और TI को बंधक बनाने की सूचना :-

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे तहसीलदार करमचंद जाटवर, थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और एसडीओपी को प्रदर्शनकारियों द्वारा बंधक बनाए जाने की भी खबर है। प्रदर्शन के दौरान पथराव होने से हालात और गंभीर हो गए। पुलिस एवं प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई है।

कानून-व्यवस्था के सामने चुनौती :-

एक महिला की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब गंभीर कानून-व्यवस्था की चुनौती बन गया है। ग्रामीणों के आक्रोश, आगजनी और पथराव की घटनाओं के बीच प्रशासन के सामने स्थिति सामान्य करने तथा लोगों को शांत कराने की चुनौती है।

फिलहाल, घटना की विस्तृत आधिकारिक जानकारी, आगजनी से हुए नुकसान और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top