Headlines

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत….

 

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही थी रिद्धिमा जैन, हादसे के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर/बिश्रामपुर :- जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशवनगर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा जैन की जान चली गई। पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने गई छात्रा घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं बेटी को खोने के गम में पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने गई थी छात्रा :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के नवापारा निवासी रिद्धिमा जैन, पिता पंकज जैन, उम्र 13 वर्ष, बिश्रामपुर स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार सुबह वह अपने पिता के साथ बाइक से स्कूल में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे पिता-पुत्री बाइक से वापस सूरजपुर लौट रहे थे।

ट्रैक्टर को क्रॉस करते समय हुआ हादसा :-

बताया जा रहा है कि बिश्रामपुर-सूरजपुर मार्ग पर ग्राम केशवनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनके आगे गिट्टी लोड ट्रैक्टर चल रहा था। पिता-पुत्री बाइक से ट्रैक्टर को क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक द्वारा वाहन मोड़ दिए जाने से बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और रिद्धिमा सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में छात्रा के पिता को भी हल्की चोटें आईं। आंखों के सामने बेटी की दर्दनाक मौत से वह सड़क पर ही बिलख-बिलखकर रोने लगे। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया :-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर उसके पिता और अन्य लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होकर घर लौट रही मासूम छात्रा की असमय मौत से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top