सूरजपुर/बसदेई। सोनपुर नर्सरी के पास कोल्हूआ नाले में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में की गई है।
सूचना मिलने पर बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के सिर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
घटना के बाद सोनपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।