बहुचर्चित नाबालिग बालिका आत्महत्या मामले में 67 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर। भटगांव थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बालिका की आत्महत्या के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने 67 वर्षीय श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में बालिका को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने और उससे काम कराए जाने के तथ्य सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को बालिका श्रवण कुमार के घर में फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में मिली थी। मामले की मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि बालिका कई बार अपने घर जाने की इच्छा जता रही थी, लेकिन कथित तौर पर उसे घर नहीं भेजा गया। इस दौरान उससे काम भी कराया जा रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को बालिका के साथ कथित प्रताड़ना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं साक्ष्य मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का दोबारा उच्चस्तरीय पोस्टमार्टम भी कराया गया।

पुलिस का कहना है कि जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद भटगांव पुलिस ने 7 सितंबर को आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 107, जेजे एक्ट की धारा 75, बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम की धारा 14 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(ट) के तहत अपराध दर्ज किया गया है । मामले में पुलिस की विवेचना जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top