प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर। जिला मुख्यालय के भैयाथान क्षेत्र में मौसमी बीमारियों से बचाव एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भास्कर पारा कोल माइंस द्वारा ग्राम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सहित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजर पी. के. सिंह  उपस्थित रहे। कंपनी प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर उपचार कराने की अपील की गई।

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिली। ग्रामीणों ने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा आयोजित इस सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top