दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव…..

15 अगस्त की शाम से था लापता, डीडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर कुएं से निकाला शव….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर। करंजी चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो दिन से लापता 37 वर्षीय युवक का शव घर के समीप स्थित कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करंजी निवासी शिववंश (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शिववंश 15 अगस्त की शाम से लापता था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसी बीच आज घर के समीप स्थित कुएं में युवक का शव दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

करंजी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ ही युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों को खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक कुएं तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top