हाइड्रो पावर प्लांट के समीप अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी….
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर। भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम पासल स्थित छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट के समीप बीते रविवार को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, महिला का शव हाइड्रो पावर प्लांट के गेट के पास नदी किनारे मिला है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं, प्लांट का गेट बंद होने के बावजूद शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर ग्रामीणों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं।
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव प्लांट के समीप नदी किनारे कैसे पहुंचा, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतका की पहचान कराने एवं शव को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शव को सूरजपुर स्थित मरच्यूरी कक्ष भेज दिया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच के साथ-साथ मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



