सूरजपुर । जिले अंतर्गत बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर गांव में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चिंता का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से बच्चों की स्कूटी, मोबाइल फोन , चप्पल और कपड़े बरामद किए गए हैं।
गोताखोरों की मदद से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
फिलहाल बच्चों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
अपील: नदी में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकें।