प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक होगा कथा वाचन, पं. शुभम दुबे के मुखारविंद से श्रद्धालु करेंगे देवी महात्म्य का श्रवण….
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर। धार्मिक आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच दुर्गा पंडाल बड़सरा में आज से देवी महात्म्य कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पं. शुभम दुबे के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक देवी महात्म्य कथा का वाचन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासियों से कथा श्रवण के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर माँ दुर्गा की महिमा का श्रवण करने तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
देवी महात्म्य कथा के आयोजन से दुर्गा पंडाल में भक्तिमय माहौल बनेगा और श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।