झिलमिली पुलिस ने चोरी के चार मामलों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

 

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर। झिलमिली पुलिस ने चोरी के चार अलग-अलग मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख 15 हजार मूल्य का चोरी का मशरूका बरामद किया है। बरामद सामान में दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, एक एयरबड्स, दो पानी की टंकियां तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top