Headlines

नवगई में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत….

चांदनी पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक हादसा, सिंगरौली निवासी बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर । जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले निवासी अभिसन बीयार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चांदनी बिहारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

चांदनी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा :-

जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक MP 66 ZH-9259 पर सवार युवक ग्राम नवगई स्थित चांदनी पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों को दी गई सूचना :-

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद उसके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

पिकअप जब्त, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज :-

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाकारी पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले गई है। वहीं चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय :-

तेज रफ्तार के कारण क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। जल्द गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में वाहन चालक कई बार अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित गति और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top