Headlines

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान, 40 यूनिट रक्त संग्रह…..

248 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 212 लैब जांच और 60 एक्स-रे; छात्र-छात्राओं ने चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर/भैयाथान। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में बीते गुरुवार को  वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं जनपद पंचायत के सभा कक्ष में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव प्रताप सिंह, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सुनील साहू एवं अशोक सिंह ने की।

248 मरीजों की जांच, 40 यूनिट रक्तदान :-

स्वास्थ्य शिविर में कुल 248 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 212 लैब जांच की गईं। टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत 60 एक्स-रे भी किए गए।

इसी दौरान आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसमें 37 पुरुषों एवं 3 महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा :-

जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक सरोकारों और जागरूकता से जुड़े संदेश दिए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता से 5 विद्यार्थियों तथा चित्रकला प्रतियोगिता से 20 छात्राओं के नाम जिला कार्यालय भेजने के लिए चयनित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में अंश दुबे, पिंटू राजवाड़े, आस्था यादव, अनामिका यादव एवं सृष्टि राजवाड़े शामिल रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में पूजा पंडों, डीकलेश पैकरा, गुंजन, अंकिता गुप्ता, गुलाबी राजवाड़े, सिम्मी, सोनाली एवं लीलावती सहित अन्य छात्राओं का चयन किया गया।

अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद :-

कार्यक्रम के दौरान रमेश गुप्ता, सावन गोयल, अमन सिंह, विराट सिंह, हेम सिंह, नितिन तिवारी, अभय गुप्ता, रूपेंद्र कुशवाहा, अखंड सिंह, संदीप दुबे, प्रणय सिंह, अभिषेक गुप्ता, रमेश यादव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह, बीईओ फूलसाय मरावी, बीपीओ दिनेश देवांगन, बीपीएम कंचन जायसवाल, पुष्पराज तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top