Headlines

चौकीदार की हत्या से सनसनी, 17 वर्षीय किशोरी गिरफ्तार….

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर। जिले में निर्माणाधीन मकान में 65 वर्षीय चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान की निगरानी के लिए 65 वर्षीय ग्रामीण को चौकीदार के रूप में रखा गया था। घटना वाली रात एक 17 वर्षीय किशोरी भी उसी परिसर में मौजूद थी। आरोप है कि देर रात चौकीदार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आक्रोशित किशोरी ने निर्माणाधीन मकान में रखे सब्बल से चौकीदार के सिर पर वार किया और फिर ब्लेड से गले पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मजदूरों के पहुंचने पर सामने आया मामला :-

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद किशोरी कुछ समय तक घटनास्थल पर ही रही। 28 सितंबर की सुबह जब मजदूर निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे, तो उन्होंने किशोरी को वहां से जाते हुए देखा। इसके बाद अंदर जाकर देखने पर चौकीदार का शव पड़ा मिला।

मजदूरों ने तत्काल इसकी जानकारी मकान मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस की पूछताछ में घटना से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद किशोरी को बाल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

नोट: मामले में पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है। दुष्कर्म का आरोप जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top