सूरजपुर। जिले के बहुचर्चित प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या के मामले में सूरजपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब दो वर्ष तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत चार आरोपियों को हत्या, एक्ट के मामले में दोषी करार दिया है। दोषियों की सजा के बिंदु पर सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।
मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है। सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि वारदात के बाद मां-बेटी के शव को कार से ले जाकर शहर से दूर खेत में फेंक दिया गया था। इसी आधार पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई।
पुलिसकर्मियों को भी वाहन से कुचलने का प्रयास :-
वारदात से पहले आरोपी कुलदीप साहू और उसके साथियों पर पुलिसकर्मियों से बचने के दौरान वाहन से उन्हें कुचलने का प्रयास करने का आरोप भी लगा था। पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपी ने एक आरक्षक पर गर्म तेल फेंकने के बाद पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया था।
इस मामले में पुलिस ने कुलदीप साहू सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और प्रकरण की सुनवाई आज सूरजपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चली।
ये चार आरोपी पाए गए दोषी :-
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने हत्या एक्ट से जुड़े मामले में इन चार आरोपियों को दोषी माना है—
– कुलदीप साहू
– चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके
– फूल सिंह उर्फ रिंकू
– आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी
अब कोर्ट 8 अक्टूबर 2026 को दोषियों की सजा तय करेगा।
वाहन से कुचलने के मामले में कुलदीप को 10 साल की सजा :-
इसी घटनाक्रम से जुड़े पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलकर जान से मारने के प्रयास के मामले में कोर्ट ने कुलदीप साहू को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
वहीं पुलिस वाहन पर फायरिंग से जुड़े अलग मामले में कुलदीप साहू, नीलकेश्वर साहू और सूरज साहू को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किए जाने की रिपोर्ट है।
अब सभी की निगाहें 8 अक्टूबर 2026 को होने वाली सजा की सुनवाई पर टिकी हैं, जब फास्ट ट्रैक कोर्ट डबल मर्डर, मामले में दोषी ठहराए गए चारों आरोपियों के खिलाफ सजा निर्धारित करेगी।