Headlines

एनक्यूएएस में राज्य का नंबर वन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना सलका अघिना….

केन्द्रीय असेसमेंट टीम ने दिये 94.86अंक विभाग में खुशी की लहर….

CG Samachar 24. in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के आदेशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 के. डी. पैकरा के निर्देशानुसार व जिला सलाहकार शुभम श्रीवास्तव के सहयोग से खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ 0 राकेश सिंह ब्लॉक कार्यक्रम कंचन जायसवाल के नेतृत्व मे विकासखंड भैयाथान के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सलका एनक्यूएएस मे 94.86% के साथ सफलता हासिल की है इस संबंध में प्रभारी डॉ0 रविकरण सिंह ने बताया की डॉ0 अनिल शर्मा व पीएचसी / सेक्टर के समस्त स्टॉफ की काफी मेहनत लगन से ये मुकाम हासिल किया है। जिसमे एनक्यूएएस ब्लॉक नोडल टीम तोपान सिंह दायमा( इंटरनल इनस्योर
एनक्यूएएस) मीना राजवाड़े, कमलेश सोनी सुशीला प्रधान, मितानिन आंगनवाड़ी, का विशेष सहयोग रहा इस संस्था को इस मुकाम तक पहुंचने मे विशेषकर जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार व मीडिया प्रभारी, व आम जानता का प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा ।

आप सभी के साथ सहयोग और जनता के भरोसे आज ये अस्पताल इस मुकाम तक पंहुचा है,
ज्ञात हो की इनक्वास की केंद्रीय टीम आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलका अघिना जांच करने पहुंची थी जांच के पश्चात निर्धारित बिंदुओ पर समीक्षा कर रिपोर्ट भेजी गई थी, मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मानक अनुरूप व्यवस्था ठीक पाई गई, अस्पताल की स्वच्छता बायोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट, साफ सुथरा शौचालय, अस्पताल के सुविधाओं का डिस्प्ले , इमरजेंसी सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा था जो की मानक के अनुरूप मिला , समुचित व्यवस्था को देखते हुए नेशनल लेवल के मानक को पूरा करने वाले अस्पतालो को इनक्वास अवार्ड से नवाजा जाता है, जिसमें सभी मानकों मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलका अघिना खरा उतरा, सुची में नाम आते ही आरोग्य मंदिर सलका अघिना स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व कर्मियों में खुशी का माहौल हो गया है ।
सीजी समाचार को यह जानकारी हमारे पत्रकार साथी फिरोज खान ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top