Headlines

प्रतिमा मे प्रयुक्त मेटल पर प्रश्न चिन्ह लगाकलाकार ने किया राष्ट्रीय चिन्हों का अपमान…..

अटल परिसर निर्माण में व्यापक विसंगतियां कलेक्टर से जांच की मांग…

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर :- नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने हाईटेक बस स्टैण्ड में बन रहे अटल परिसर का कांग्रेस पार्षद दल के साथ औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अटल परिसर के निर्माण की गुणवत्ता, चित्रकारी में विसंगंतिया और भारत रत्न की प्रतिमा में प्रयुक्त मैटल के मानक पर असंतोष जाहिर करते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने पत्रकारों को बताया कि निर्माणकर्ता निविदाकार के द्वारा अटल परिसर के निर्माण में किसी भी मानक को नहीं अपनाया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता निम्न स्तरीय है। चित्रकारी नौसिखिया कलाकारों व मजदुरों से कराई जा रही है। चित्रकारी में राष्ट्रीय चिन्हों के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चिन्हों को पूरी तरह से मानक के आधार पर आकर्षक तरिके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण पर असंतोष जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी, निर्माण कार्य में संलग्न उपयंत्री, एसडीओ एवं सीएमओ की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए ठेकेदार पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति गैबीनाथ साहू ने भारत रत्न की प्रतिमा में प्रयुक्त मेटल की जांच हेतु कलेक्टर एस जयवर्धन से मुलाकात की और सक्षम अन्य विभागों के विशेषज्ञों की टीम से जांच कराने की मांग की। निरीक्षण दल में अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े के साथ लोनिवि प्रभारी गैबीनाथ साहू, पीआईसी सदस्य पारस राजवाड़े, रामसिंह, मंजूलता गोयल, तनवरी राधामूनी सिंह, प्रशांत साहू के अलावा अन्य पार्षदगण शामिल रहे।

राष्ट्रीय चिन्ह के प्रदर्शन में खिलवाड़ :- अटल परिसर में बनाए गये अशोक स्तम्भ एवं अशोक चक्र की प्रतिमाओं में मानक का ध्यान न रखा जाना अपमान जनक है। अशोक चक्र में शालाकाओं की संख्या 24 होनी चाहिए लेकिन निर्माणकर्ता ने दोनों अशोक चक्र में 23-23 शलाकाएं बनाई है। इसी प्रकार अशोक स्तम्भ में शेरों की प्रतिमा, अशोक चक्र और आकर्षकण हास्यास्पद है। राष्ट्रीय चिन्हों में इतनी सारी विसंगतियों का होना ठेकेदार और कलाकारों की मनमानी है।

अटल प्रतिमा के मेटल पर सवाल…? :- अटल परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए गन मेटल धातु का प्रावधान किया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्ण तरिके से डिगर धातू की प्रतिमा लगा दी गई है। नगरपालिका अध्यक्ष में इसके लिए तकनीकि टीम और ठेकेदार को जिम्मेदार मानते हुए प्रावधानिक धातू की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

संयुक्त टीम से जांच की मांग :- लोक निर्माण विभाग के प्रभारी गैबीनाथ साहू ने कलेक्टर से मुलाकात करने के उपरांत बताया कि अटल परिसर निर्माण की सभी विसंगतियां और प्रतिमा में प्रयुक्त धातू की जांच के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विशेषज्ञों की संयुक्त टीम से जांच कराने की मांग की है।
सीजी समाचार 24 को यह जानकारी जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश गोयल ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top