भारी बारिश से धंसी जमीन दो मंजिला इमारत हुआ क्षतिग्रस्त….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️
सूरजपुर :- ओड़गी विकासखंड के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में बुधवार सुबह झमाझम बारिश के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी बारिश के कारण जमीन करीब चार फीट तक धंस गई, जिससे गांव के पवन जायसवाल का दो मंजिला मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

बताया जा रहा है कि आज 18 जून की सुबह करीब 10:00 बजे भारी बारिश के कारण महुली गांव में अचानक जमीन धंस गई। इसी दौरान पवन जायसवाल के घर का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ। मकान का धंसा हुआ भाग पास में खड़े पेड़ से टकरा कर रुक गया, जिससे मकान पूरी तरह गिरने से बच गया।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नाले भी उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन गई है और कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरह टूट गया है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग जरूरी कामों के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
