Headlines

बेकाबू ट्रक पुल का रेलिंग तोड़ते हवा में लटकी कोई हताहत नहीं…

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर /भैयाथान :- प्रतापपुर – भैयाथान मुख्य मार्ग पर भैयाथान के रेंण नदी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए तेज रफ्तार ट्रक पुल में खड़ी हो गई। ट्रक का आधा हिस्सा हवा में रहा और दूसरा हिस्सा पुल की ओर था। बेकाबू ट्रक ने पुल के कई रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। यदि ट्रक पुल से नीचे गिरी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रतापपुर की ओर से ट्रक भैयाथान की ओर रविवार की दोपहर 3 :00 बजे के आस पास आ रहा था इसी बीच भैयाथान में स्थित रेंण नदी पुल पर चालक का ट्रक से नियंत्रण हट गया।तेज रफ्तार ट्रक पुल के एक ओर की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक रुक गया।ट्रक के बाएं ओर का हिस्सा पुल पर लटका रहा ।दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को देखने बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद थे।

समय रहते पुल के रेलिंग को ठीक नही कराया गया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है,

भैयाथान में स्थित रेंण नदी पुल के टूटे हुए रेलिंग को समय रहते अगर ठीक नही कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।क्यो कि हाइड्रो पॉवर प्लांट के द्वारा बिजली उत्पादन करने को लेकर रेंण नदी के पानी को डेम के सहारे रोक दिया गया है, जिससे नदी में पानी लबालब भरा हुआ है।टूटे हुए पुल के रेलिंग को ग्रामीणों ने तत्काल ठीक कराने की मांग प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top