Headlines

शिक्षक के घर लूटकांड का पर्दाफाश, 4 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार…..

 

200 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर पुलिस ने पकड़ा बादी गिरोह, 4.60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अधिना सलका में शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी बादी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।

बच्चों के गले पर चाकू रखकर दी थी जान से मारने की धमकी :-

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे ग्राम अधिना सलका निवासी शिक्षक राधेश्याम सिंह के घर चार अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर स्कार्फ बांधकर पहुंचे। आरोपियों ने चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को आतंकित करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने बच्चों के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी में रखे 1 लाख 50 हजार रुपये नकद और राधेश्याम सिंह की पत्नी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

200 CCTV कैमरों के फुटेज से मिला सुराग :-

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भटगांव पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच का सहारा लिया। घटनास्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान एक संदिग्ध मारुति स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस के रडार पर आई। फुटेज के आधार पर कार की आवाजाही का पीछा करते हुए पुलिस गिरोह के सदस्यों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

लूटकांड में ये 6 आरोपी गिरफ्तार :-

पुलिस ने मामले में हुलेश्वर दास (35), देवकरण दास उर्फ विजय दास (26), विकास दास (23), संतु दास (30), शारदा चौहान (37) और सोनू कुमारी (25) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका :-

इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सूरजपुर के मार्गदर्शन में भटगांव थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिन्हा सहित विवेकानंद सिंह, सुशील मिश्रा, संजय कुमार, हेमंत सोनवानी, विनोद प्रताप सिंह, दिनेश ठाकुर एवं रजनीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top