Headlines

ओड़गी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साल से फरार तीन स्थायी वारंटी समेत 6 वारंटी गिरफ्तार…..

 

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओड़गी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साल से अधिक समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों सहित कुल 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन के दिशा-निर्देश पर की गई। वहीं, एसडीओपी ओड़गी राजेंद्र मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओड़गी अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया।

तीन स्थायी वारंटी और तीन गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार :-

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में मनबस अगरिया, हरिचंद्र अगरिया एवं कयास राम सारथी शामिल हैं। वहीं, गिरफ्तारी वारंट के तहत रजपत बाई गोंड, राजेश यादव एवं अखलेश्वर राजवाड़े को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा है। जिले में फरार आरोपियों एवं न्यायालयीन वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top