Headlines

जंगली भालू के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, 108 की टीम ने पहुंचकर बचाई जान….

 

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर। जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम पंचायत बेदमी में जंगली भालू के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला इंदरकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। महिला अपने रोजमर्रा के काम में लगी हुई थीं, तभी अचानक जंगल से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल शाम 5:08 बजे 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ईएमटी विजय गौतम एवं पायलट सूरज प्रसाद देवांगन ने तत्परता दिखाते हुए करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

ईआरसीपी डॉक्टर सरस्वती के मार्गदर्शन में 108 की टीम ने महिला के घावों की ड्रेसिंग की और आवश्यक प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ओड़गी में भर्ती कराया गया।

वनांचल क्षेत्र में जंगली जानवरों की मौजूदगी के बीच हुई इस घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। वहीं, आपातकालीन स्थिति में समय पर पहुंचकर उपचार उपलब्ध कराने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम की तत्परता सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top