Headlines

ग्राम बड़सरा में पहली बार सार्वजनिक दुर्गा पूजन समारोह का आयोजन, निकली भव्य कलश यात्रा……

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर/भैयाथान। सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरा में पहली बार सार्वजनिक दुर्गा पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

समारोह के शुभारंभ अवसर पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए पूजा स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कलश यात्रा संपन्न होने के पश्चात विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा-अर्चना की गई। गांव में पहली बार सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजन समारोह आयोजित होने से ग्रामीणों में विशेष खुशी है।

आयोजन के माध्यम से ग्रामीण मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top