Headlines

मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

CG Samachar24 24.in

संचालक :– दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पहले छात्र सुरजन का शव महावीरपुर के कालीघाट रोड के पास मिला। बताया जा रहा है कि शव सड़क से करीब 25 मीटर दूर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। छात्र की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।

कुछ घंटे बाद बंद कमरे में मिली मां की लाश :-

इस घटना के कुछ घंटे बाद ही देर शाम उसकी मां रजनी, जो पेशे से शिक्षिका बताई जा रही हैं, घर के अंदर एक बंद कमरे में मृत पाई गईं।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों के शुक्रवार से लापता होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि सुरजन का शव सड़क से करीब 25 मीटर दूर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। छात्र की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। दोनों शुक्रवार से लापता थे।

छात्र का शव मिलने के कुछ घंटे बाद देर शाम उसकी मां रजनी का शव घर के अंदर एक बंद कमरे में मिला। मां-बेटे की मौत की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी। दोनों की मौत के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य :-

मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विधायक और मंत्री प्रतिनिधि भी पहुंचे :-

घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी मौके पर पहुंचे। पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति :-

मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top