Headlines

थाने में आईपीएस अधिकारी से बदतमीजी के बाद अब भाजपा नेताओं पर एफआईआर पीड़िता पर टिप्पणी का मामला गरमाया….

 

संचालक :-दीपक गुप्ता…✍️

CG Samachar24.in

अंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से जुड़ा विवाद अब लगातार कानूनी रूप लेता जा रहा है। मामले में भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी और धीरज सिंह के विरुद्ध अलग-अलग शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों मामलों में जातिगत टिप्पणी, अपमानजनक बयान, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न आरोप लगाए गए हैं।

भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के विरुद्ध एफआईआर :-

पीड़िता के संबंध में कथित आपत्तिजनक सार्वजनिक टिप्पणी तथा अनुसूचित जनजाति समाज को लेकर कथित अपमानजनक बयान के मामले में भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के विरुद्ध FIR क्र. 0015/2026 दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता सुनीता सोनहा सहित विभिन्न संगठनों ने 15 सितंबर को शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के दौरान रवीन्द्र तिवारी द्वारा पीड़िता के संबंध में शंकरगढ़ में किसी दुकानदार के साथ पूर्व में ऐसी ही कथित घटना का उल्लेख किया गया था। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित थाने के अभिलेखों से इस दावे की पुष्टि कराने की मांग की थी।

सर्व आदिवासी समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी।

FIR में उल्लेखित धाराएं :-

– SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम: धारा 3(1)(r), 3(1)(u), 3(1)(w-ii), 3(2)(va)
– भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 196(1) एवं 353(2)

धीरज सिंह के विरुद्ध भी एफआईआर :-

दूसरे मामले में कलेक्ट्रेट मैदान के पीछे गेट के पास कथित गाली-गलौज, जातिगत टिप्पणी और धमकी के आरोपों को लेकर शिकायतकर्ता आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर धीरज सिंह के विरुद्ध FIR क्र. 0702/2026 दर्ज की गई है।

मामले में उल्लेखित धाराएं :-

– BNS: धारा 296, 351(1), 78(1)
– SC/ST अधिनियम: धारा 3(1)(r-s)

11 अगस्त को दर्ज हुआ था मूल मामला :-

गौरतलब है कि स्कूल रोड स्थित अनुपम वस्त्रालय से जुड़े मूल विवाद में 11 अगस्त 2026 को सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 0563/2026 के तहत BNS की धारा 74 एवं 351(3) में मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी बयानबाजी और विरोध का दौर जारी है। अब भाजपा नेताओं के विरुद्ध अलग-अलग FIR दर्ज होने के बाद विवाद ने एक नया कानूनी मोड़ ले लिया है।

कानूनी स्थिति: किसी व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज होना अपने आप में अपराध सिद्ध होना नहीं है। आरोपों की सच्चाई पुलिस विवेचना और आगे की न्यायिक प्रक्रिया में निर्धारित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top