वित्तीय अनियमितता मामले में सहायक प्रोग्रामर पर बड़ी कार्रवाई…

 

कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद राज्य परियोजना कार्यालय ने लिया फैसला….

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर। जिले में वित्तीय अनियमितता से जुड़े एक मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट एवं अनुशंसा के बाद राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा ने संबंधित सहायक प्रोग्रामर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें उनकी मूल संस्था में तत्काल प्रभाव से वापस भेजने का आदेश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में पदस्थापना के दौरान अमित पड़वार पर वित्तीय मामलों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। मामले की विस्तृत जांच के बाद जिला कलेक्टर द्वारा 29 जुलाई 2026 को कार्रवाई की अनुशंसा के साथ रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त के अनुमोदन के उपरांत राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा कार्रवाई की गई।

आदेश में दर्ज विवरण के अनुसार

प्रोजेक्ट नंबर: S190686MPCG
वर्क ऑर्डर नंबर: M2604892
दिनांक: 14 जुलाई 2026
पद: सीनियर सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सपोर्ट इंजीनियर आदेश के तहत अमित पड़वार को उनकी मूल संस्था मैनेजिंग डायरेक्टर, नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर सर्विसेज इनकॉरपोरेटेड (NICSI), नई दिल्ली को तत्काल प्रभाव से वापस कर दिया गया है।

कार्रवाई संबंधी आदेश की प्रतिलिपि स्टेट इंफॉर्मेशन ऑफिसर, वेंडर SISL Infotech Pvt. Ltd. (नई दिल्ली), कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक सूरजपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक एवं संविदा तंत्र में चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई को वित्तीय मामलों में अनियमितता के प्रति कड़ा रुख माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top