भैयाथान के बहुचर्चित भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन तहसीलदार- पटवारी समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज….

📍सूरजपुर |

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर । जिले के भैयाथान क्षेत्र में वर्षों से चर्चित भूमि घोटाले के मामले में झिलमिली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, हल्का पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर जांच पूरी होने के बाद की गई।

आरोप है कि ग्राम कोयलारी निवासी शैल कुमारी दुबे को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और झूठे शपथ पत्र के आधार पर राजस्व अभिलेखों में मृत दर्शाकर उनकी वैध भूमि का नामांतरण कर दिया गया। इसके बाद भूमि का एक हिस्सा दान और अन्य हिस्सा विक्रय कर दूसरे लोगों के नाम दर्ज कराया गया।

पुलिस जांच में राजस्व अभिलेख, दस्तावेज, गवाहों के बयान और विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। मामले में जांच अभी जारी है और अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना जताई गई है।

इन पर हुआ एफआईआर दर्ज – : वीरेंद्र नाथ दुबे ,तत्कालीन तहसीलदार संजय कुमार राठौर , तत्कालीन हल्का पटवारी इंजलीना भगत , कमलेश दुबे इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि जिस महिला शैल कुमारी दुबे को मृत दिखाया गया था, वह जीवित हैं और उनके जीवित होने के कई आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध हैं। कार्रवाई के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top