झिलमिली पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4.15 लाख का चोरी का सामान बरामद……

CG Samachar24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…✍️

सूरजपुर / भैयाथान। थाना झिलमिली पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 लाख 15 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामग्री में दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन (एक आईफोन सहित), एक एयरबड, दो शासकीय पानी की टंकियां तथा चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी राजेन्द्र मंडावी के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र, पुराने अपराधियों की निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर चोरी के चार अलग-अलग मामलों का खुलासा किया।

मुख्य मामले में करकोटी निवासी ऋषभ पाण्डेय की मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन, चार्जर, एयरबड और नकदी चोरी की गई थी। इस प्रकरण में छोटू अगरिया, शेखर साहू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पांच मोबाइल, एक एयरबड और चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अन्य मामलों में भी मिली सफलता :-

झिलमिली पुलिस ने भैयाथान बाजार से चोरी हुई प्लेटिना मोटरसाइकिल के मामले में शिवा देवांगन को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। वहीं प्राथमिक शाला उपरपारा, केवरा से चोरी हुई दो शासकीय पानी की टंकियों के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी लला कोल को गिरफ्तार कर टंकियां बरामद की गईं। बसदेई चौकी क्षेत्र से चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल के मामले में आरोपी प्रदुमन बघेल को अग्रिम कार्रवाई के लिए बसदेई पुलिस के सुपुर्द किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सरफराज अहमद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, पिंगल मिंज, करन सिंह नेताम, आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, ताराचंद एवं अमरधन सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top