भैयाथान में बेखौफ चोरों का आतंक , दिनदहाड़े बस कार्यालय के पास मोटरसाइकिल चोरी, अस्पताल स्टैंड से भी मोटरसाइकिल पार….

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। लगातार हो रही बाइक चोरियों से लोगों में दहशत, बाजार और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….?

CG Samachar24.in

संचालक: -दीपक गुप्ता….✍️

भैयाथान। शहर के सबसे व्यस्त और हृदय स्थल माने जाने वाले कुंवर बस कार्यालय के समीप
दिनदहाड़े हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में बेखौफ चोर ने मौके का फायदा उठाकर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार त्रिनेत्र गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर आवश्यक कार्य से गए थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आसपास काफी देर तक मंडराता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने पहले सड़क से गुजर रहे तीन-चार बाइक सवारों को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन जब कोई नहीं रुका तो उसकी नजर पास में खड़ी उस बाइक पर पड़ी, जिसमें चाभी लगी हुई थी। इसके बाद उसने बिना किसी डर के मोटरसाइकिल स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की पूरी गतिविधि कैद हो गई है। फुटेज में वह कई बार मोटरसाइकिल के पास आता-जाता दिखाई देता है और मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देकर आराम से निकल जाता है। पीड़ित त्रिनेत्र गुप्ता ने मामले की शिकायत झिलमिली थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भी चोर इतने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अस्पताल से भी हुई मोटरसाइकिल की चोरी :- विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत मांडर निवासी रामनरेश सोनवानी अपने पिता का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान आए थे। उन्होंने अस्पताल परिसर के वाहन स्टैंड में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और पिता को लेकर इलाज कराने अंदर चले गए। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल स्टैंड से गायब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top