बसदेई पुलिस ने 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार….

 

आरोपियों के कब्जे से बोलेरो, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले की बसदेई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के बैढ़न से लाई जा रही 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब सप्लाई करने वाले आरोपी भी गिरफ्तार हुऐ हैं आरोपियों के कब्जे से शराब के साथ बोलेरो वाहन, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top