नशीले इंजेक्शन बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले की बसदेई पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बेचने के मामले में फरार चल रहे मेडिकल स्टोर संचालक को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, नशीले इंजेक्शन की बिक्री के मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

मामले में फरार चल रहे मेडिकल स्टोर संचालक को रीवा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करना बसदेई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top