Headlines

धरमपुर मे भूमि अधिग्रहण को लेकर बवाल , ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल…..

 

एसईसीएल की नई खदान के लिए भूमि अधिग्रहण कार्रवाई का ग्रामीण कर रहे थे विरोध, क्षेत्र में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के धरमपुर गांव में आज शुक्रवार की सुबह साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल की नई खदान के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया । अधिग्रहण की प्रक्रिया का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस बल कज बीच तिखी झड़प हो गई जिसने देखते ही देखते हिंसक का रुप ले लिया ।

अचानक हुए हमले से मची अफरा-तफरी :- मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन की टीम आज शुक्रवार सुबह अधिग्रहित भूमि पर कब्जा लेने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी देखकर लंबे समय से भू-अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित गई।

डीएसपी और महिला पुलिसकर्मियों सहित 24 से ज्यादा हुऐ घायल :- ग्रामीणों के इस हमले और मची भगदड़ में डीएसपी राजेश जोशी सहित 24 से अधिक पुलिस अधिकारी व जवान घायल हो गए हैं। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। के जवानों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि इस दौरान कई गिरकर चोटिल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसईसीएल खदान और सर्वे को लेकर था विवाद :- बताया जा रहा है कि एसईसीएल की नई खदान के सर्वे और भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों में काफी समय से नाराजगी थी। कुछ दिनों पहले भी इस सर्वे को लेकर एसईसीएल कर्मियों और ग्रामीणों के बीच बहस व विवाद हुआ था।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से इस भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने उनकी आपत्तियों और मांगों पर ध्यान दिए बिना जबरन कार्रवाई करने की कोशिश की, जिसके कारण यह विवाद हिंसक हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात :- घटना के बाद एहतियात के तौर पर धरमपुर गांव और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके। इलाके में फिलहाल तनाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top