Headlines

जंगल से निकला भालू, घर लौट रहे युवक पर बोला हमला….

 

ओड़गी विकासखंड के चपदा गांव में मचा हड़कंप, भालू के हमले से युवक हुआ घायल , ग्रामीणों की आवाज सुनकर जंगल की ओर भागा भालू…..

CG Samachar24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चपदा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब काम से घर लौट रहे 18 वर्षीय युवक पर जंगल से निकले भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक उपेंद्र पंडो घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम चपदा निवासी उपेंद्र पंडो शाम करीब 8 बजे काम करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप जंगल से अचानक एक भालू बाहर आया और युवक पर हमला कर दिया। भालू के हमले से घायल युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

युवक की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला करने लगे। ग्रामीणों की आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद चपदा सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top