Headlines

स्वामी आत्मानंद विद्यालय मे शिक्षकों की लापरवाही , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसडीएम से की शिकायत….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :- जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चेंन्द्रा मे संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही करने तथा अभिभावकों से अभ्रद व्यवहार करने का आरोप लगा है जिसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) से शिकायत पत्र सौपकर की है ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों द्वारा सौपे गए शिकायत पत्र मे उल्लेख किया गया है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लगने का समय प्रातः 7:30 बजे है पर 8:00 बजे तक भी विद्यालय का मुख्य द्वार नही खोला जाता वहीं आरोप है की शिक्षक भी समय पर विद्यालय नही पहुंचते जिस कारण इस बरसात में अध्ययनरत छात्र – छात्राएं मुख्य द्वार के बाहर ही रहते है ।
आभाविप ने एसडीएम से उक्त विषय पर संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है ।
साथ ही पाँच दिनों के भीतर कार्रवाई नही होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top