भैयाथान क्षेत्र के ग्राम रजौलीपारा-अमाडांड में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी….
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमुसी निवासी बाल साय पैकरा ने बीते रविवार की सुबह लगभग 9:30 बजे ग्राम रजौलीपारा, अमाडांड में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
वहीं बसदेई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।