पहली ही बारिश मे बह गया अस्थायी रपटा पूल गुणवत्ता पर उठे सवाल…? जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग….
CG Samachar24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- जिले के भैयाथान को कोरिया जिले से जोड़ने वाली गोबरी नदी पर एक वर्ष पहले करीब 1.30 करोड़ की लागत से बना स्थायी पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। उसके बाद आवागमन बहाल करने के लिए करीब 16 लाख रुपये को लागत से अस्थायी रपटा का निर्माण कराया गया, लेकिन यह भी पहली ही बारिश में बह गया।
मिली जानकारी के मुताबिक , रपटा पूल निर्माण के लिए लगभग एक वर्ष पहले राशि स्वीकृत हुई थी। सेतु विभाग के ठेकेदार द्वारा करीब 20 दिन पहले निर्माण कार्य पूरा कर आवागमन शुरू कराया गया था। लेकिन बीती रात हुई पहली बारिश में गोबरी नदी के तेज बहाव के सामने नया रपटा टिक नहीं सका और बह गया।
रपटा पूल के बहने से बांसापारा, गंगौटी सहित 18 गांवों से टुटा संपर्क :- रपटा पूल के बह जाने से गांवों की करीब 26 हजार आबादी का 18 गांवों से संपर्क प्रभावित हो गया है। परिणामस्वरूप ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बरसात के पूरे मौसम में लोगों के लिए जिला मुख्यालय और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण तकनीकी मानकों के अनुरूप होता तो पहली ही बारिश में रपटा नहीं बहता। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर ठेकेदार, संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सभापति राजू गुप्ता ने एसडीएम को लिखा था पत्र :- इससे पुर्व सहकारिता एवं उद्योग विभाग जनपद पंचायत भैयाथान के सभापति राजू कुमार गुप्ता ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) भैयाथान को बीते 7 जूलाई को रपटा पूल के जर्जर स्थिति के बारे मे पत्र लिखकर अवगत कराया था साथ ही उन्होंने क्षेत्र के जनता की ओर से उक्त रपटा पूल का तत्काल सक्षम तकनीकी अधिकारी से जांच करवाते हुऐ जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।



