घरेलू जमीन विवाद :- अपने चाचा से प्रताड़ित होकर भतीजी पहुंची जिला मुख्यालय प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार…..
CG Samachar 24.in
संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️
सूरजपुर :- जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम बड़वार के बरगीडीह से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भतीजी ने अपने ही चाचा पर जमीन कब्जाने, मारपीट करने, धमकी देने और लगातार प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने न्याय की आस में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता जसमुन निशा, पिता मोहम्मद इनुस, निवासी ग्राम बड़वार बरगीडीह ने जिला प्रशासन को सौपे गए आवेदन में बताया कि उसके चाचा इन्त मोहम्मद द्वारा लगातार उनके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी परिवार की जमीन के अलग-अलग हिस्सों पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करता है और विरोध करने पर विवाद खड़ा कर देता है। पीड़िता के अनुसार, जब उनका परिवार अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण कराने पहुंचता है तो आरोपी रात में निर्माणाधीन दीवार को तोड़ देता है। विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर दौड़ाता है तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। आवेदन में मारपीट और गाली-गलौज के आरोप भी लगाए गए हैं।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार थाने में शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा थाना प्रभारी द्वारा उन्हें डांटकर भगा देने की बात कही गई है। परिवार का आरोप है कि आरोपी प्रभावशाली और आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति है, जिसके दबाव के कारण अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी। लगातार हो रही प्रताड़ना और भय के माहौल से परेशान होकर पीड़िता ने 11 मई 2026 को कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की थी।
पिडिता ने पुलिस अधीक्षक से भी लगाई न्याय की गुहार :- संबंधित थाना क्षेत्र से कार्रवाई नही होता देख पिड़िता ने अपनी व परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है जिसे लेकर बीते 15 जूलाई को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है
अब इस मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
यह खबर पिडिता द्वारा प्रशासन को दिऐ गए आवेदन व लगाऐ गए आरोपों पर आधारित है संबंधित पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा ।




