जिले में आज से बारिश के आसार, 17 से 20 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना…

 


CG Samachar24.in

संचालक : – दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज (15 जुलाई) से जिले में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। वहीं 17 से 20 जुलाई के बीच कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने तथा बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में नहीं रुकने की अपील की है। किसानों को भी मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top