जेडी डॉ0 शुक्ला पहुंचे भैयाथान, ओड़गी, बिहारपुर अस्पताल में मिली खामियां चार अस्पतालों में ड्यूटी से नदारद मिले 22 कर्मचारी थमाया नोटिस मांगा जबाब…..

CG Samachar 24.in

संचालक :-दीपक गुप्ता…..✍️

सूरजपुर :- जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने और आम जनता को बेहतर चिकित्सा लाभ सुनिश्चित करने के लिए 18 जून को स्वास्थ्य विभाग के जेडी डॉ. अनिल शुक्ला ने चार प्रमुख सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया, जो दोपहर से शुरू हुआ और देर शाम तक चला।
इस औचक कार्रवाई से पूरे स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने, गंदगी फैलाने और बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों सहित 22 अधिकारियों- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया है। शुरुआत मातृ एवं शिशु अस्पताल भैयाथान से हुई। यहाँ पिछले महीने संस्थागत प्रसव की संख्या महज 23 पाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे लक्ष्य के अनुरूप बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पताल में मरीजों के परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने व शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को और अधिक लगाने की हिदायत दी। लापरवाही बरतने वाले 09 अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस थमाया गया। साथ ही बीएमओ को नियमित उपस्थिति पंजी को ठीक तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ओड़गी पहुंची। निरीक्षण में कई गंभीर खामियां मिलने पर कड़े निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पूजा मिश्रा और लैब टेक्नीशियन प्रियम चतुर्वेदी सहित लगभग 09 कर्मचारी गायब मिले, जिन्हें नोटिस जारी किया है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई :- जेडी :- साथ ही बलरामपुर – रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र की उत्कृष्ट व्यवस्था और कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत दीक्षित की खुलकर प्रशंसा की गई। साथ ही, 15 जून से 15 जुलाई तक चल रहे राष्ट्रीय सघन कुष्ठ खोज अभियान का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही जेडी ने अधिकारियों ने साफ किया है कि सभी 22 अनुपस्थित कर्मचारियों के नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।

सुदूर अंचल बिहारपुर अस्पताल में गंदगी जताई नाराजगी लगाई फटकार :- सूरजपुर के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सीएचसी बिहारपुर चांदनी का निरीक्षण किया गया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव मिलने पर संस्था प्रभारी को फटकार लगाई। साथ ही अधिकारियों ने निर्देश दिया कि नए अस्पताल भवन के अंतिम चरण के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराकर सीजीएमएससी से हैंडओवर लेने के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए। यहाँ भी ड्यूटी से गायब 4 कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। निरीक्षण टीम शाम सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंची। यहां सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा प्रबंधन को लेकर अहम निर्णय लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top