चरित्र शंका मे पत्नी के साथ पति ने किया हैवानियत की सारी हदे पार – हाथ पैर बांधा , बेदम पीटा , सिर के बाल मुंडन किया , पिलाई पेशाब सोशल मिडिया मे विडियों वायरल के बाद नींद से जागी पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार…..

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- जिले के एक युवक ने कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडोपारा में अपनी पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की कि हर किसी की रूह कांप गई। युवक ने एक साल से अलग रह रही पत्नी के पहले तो हाथ-पैर बांधे, फिर अपने बच्चों के सामने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके चेहरे और पेट में कई बार लात मारी। कैंची से बाल काटे और रेजर से मुंडन कर दिया। इसके बाद उसके सिर और चेहरे पर कालिख पोतकर बच्चे से मुंह में पेशाब कराया। इतना ही नहीं, उसने अपना पेशाब गिलास में भरकर पत्नी को पिलाया। पत्नी असहाय होकर सब कुछ सहती रही। हैवानियत करने के बाद जब पति जब चला गया तो उसने पटना थाने में उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो देखने वाले भी कांप गए। चर्चा यह होने लगी कि ऐसे दरिंदे को भी रूह कंपाने वाली सजा देनी चाहिए। इधर वीडियो देखकर पुलिस को इतनी हैवानियत का अंदाजा हुआ और उसने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

दरअसल पीडिता ने 15 वर्ष पूर्व जिले के रूनियाडीह निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। इस दौरान उनके 4 बच्चे भी हुए। पिछले एक साल से पति ने उसके चरित्र पर लांछन लगाकर उसे छोड़ दिया था। आरोप लगा कि एक बार वह अपने जीजा और भांजे के साथ घर छोडक़र भाग गई थी।
एक साल से अलग रह रही पीडिता 11 जून को कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडोपारा में समाज के ही एक युवक के घर काम करने आई थी। यह बात जब पति को पता चली तो वह 14 जून को वहां पहुंच गया और उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार :- अपने साथ हुई हैवानियत की रिपोर्ट पीडिता ने 14 जून को ही पटना थाने में दर्ज कराई। लेकिन पुलिस आरोपी को 4 दिन तक नहीं पकड़ पाई। पुलिस का कहना है कि पीडिता ने ऐसी दरिंदगी की बात नहीं बताई थी।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो देखने के बाद उन्हें पूरी बात पता चली। हालांकि वीडियो वायरल होने तथा मीडिया में खबरें चलने के बाद पाँचवें दिन आज शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top