Headlines

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भैयाथान में शाला प्रबंधन समिति (सीएमसी) का गठन, त्रिलोक पटेल बने अध्यक्ष….

CG Samachar 24.in

संचालक :- दीपक गुप्ता….✍️

सूरजपुर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान में बीते गुरुवार, 18 जून को अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के नवीन निर्देशों के अनुरूप शाला प्रबंधन समिति (सीएमसी ) का गठन किया गया।
निर्धारित प्रावधानों के अनुसार समिति में 75 प्रतिशत सदस्य अभिभावक तथा 25 प्रतिशत गैर-अभिभावक शामिल किए गए। गैर-अभिभावक वर्ग में शिक्षाविद, पर्यावरणविद, भूतपूर्व विद्यार्थी, नर्स सहित अन्य प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया। साथ ही समिति में एक-तिहाई शिक्षक, एक-तिहाई पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि तथा कुल सदस्यों में 50 प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
सर्वसम्मति से गठित समिति में श्री त्रिलोक पटेल को अध्यक्ष, श्री राम अवतार पाटिल को उपाध्यक्ष तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री डी. के. राय को सचिव बनाया गया।
बैठक के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने सदस्यता पत्र पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए तथा विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। नई समिति से विद्यालय के विकास कार्यों और शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई गई।

बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित :- बीते गुरुवार को अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के नवीन निर्देशों के अनुरूप शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया साथ ही पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया इस संबंध में विद्यालय के व्याख्याता रज्जाक अंसारी ने पत्रकारों को बताया कि शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार समिति में 75 प्रतिशत सदस्य अभिभावक और 25 प्रतिशत गैर-अभिभावक शामिल किए गए हैं  गैर – अभिभावक वर्ग में शिक्षाविद, पर्यावरणविद, भूतपूर्व विद्यार्थी, नर्स सहित अन्य प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया। साथ ही समिति में एक-तिहाई शिक्षक, एक-तिहाई पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि और कुल सदस्यों में 50 प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से गठित समिति में त्रिलोक पटेल को अध्यक्ष, राम अवतार पाटिल को उपाध्यक्ष व विद्यालय के प्राचार्य डी.के राय को सचिव बनाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top